Honda SP 160
होंडा की नई बाइक SP160 भारतीय मार्केट में अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, बेहतरीन माइलेज और एडवांस्ड फीचर्स की वजह से काफी पॉपुलर हो रही है।अगर आप 150-160cc सेगमेंट में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो SP160 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है।

Table of Contents
Honda SP160 का डिजाइन (Design)
होंडा SP160 का डिजाइन बेहद आकर्षक और स्पोर्टी है। इसमें चौड़ा रियर टायर, स्पोर्टी मफलर और LED टेल लैंप दिए गए हैं। बाइक का फ्यूल टैंक भी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देता है। होंडा SP160 का डिज़ाइन स्पोर्टी और एग्रेसिव है। यह बाइक देखने में बिल्कुल अपने बड़े भाई होंडा CB300F जैसी लगती है, लेकिन इसका साइज थोड़ा छोटा है। आगे से इसकी LED हेडलाइट और डीआरएल (Daytime Running Lights) बाइक को प्रीमियम लुक देती है। बाइक के साइड में शार्प कट्स और मस्कुलर फ्यूल टैंक है, जो इसे स्पोर्ट बाइक जैसा फील कराता है।
होंडा एसपी 160 के विशेष फीचर्स (Special Features)
एलईडी लाइट्स (LED Lights)
होंडा एसपी 160 में फुल-एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और डीआरएल दिए गए हैं, जो न सिर्फ़ बाइक के लुक्स को शानदार बनाते हैं बल्कि रात के समय राइडिंग में बेहतर विजिबिलिटी भी प्रदान करते हैं।
डिजिटल कंसोल (Digital Console)

बाइक में एक मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर और गियर इंडिकेटर जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं। यह डिस्प्ले न केवल सूचनाओं को स्पष्ट रूप से दिखाता है बल्कि राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।
सीट और एर्गोनॉमिक्स (Seat and Ergonomics)
होंडा एसपी 160 में सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो आरामदायक है और लंबी यात्राओं के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है। हैंडलबार और फुटपेग की पोजीशन इस तरह से डिज़ाइन की गई है कि यह राइडर को स्पोर्टी और कम्फर्टेबल फील देती है।
इंजन टेक्नोलॉजी (Engine)
SP160 में 162.71cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो PGM-FI (प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह टेक्नोलॉजी इंजन को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और स्मूथ परफॉर्मेंस देती है।
असिस्ट एंड स्लिप्पर क्लच
यह बाइक असिस्ट एंड स्लिप्पर क्लच (A&S Clutch) से लैस है, जिससे गियर शिफ्ट करना आसान होता है और राइडिंग में जर्क कम आता है। यह फीचर नए राइडर्स के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।
होंडा SP160 के सेफ्टी फीचर्स (Safety Features)
होंडा SP160 में सेफ्टी अच्छी ध्यान रखा गया हैं:-
सिंगल-चैनल ABS
फ्रंट व्हील में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) लगा है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर व्हील को लॉक होने से बचाता है। इससे सड़क पर नियंत्रण बना रहता है।
ट्यूबलेस टायर
SP160 में ट्यूबलेस टायर (Tubeless Tyres) दिए गए हैं। ट्यूबलेस टायर पंक्चर होने पर धीरे-धीरे हवा छोड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा कम होता है।
स्ट्रॉन्ग चेसिस
डायमंड टाइप चेसिस का इस्तेमाल किया गया है, जो बाइक को मज़बूती और स्टेबिलिटी देता है।
हेडलाइट एंड टेललाइट
LED लाइट्स न सिर्फ़ बाइक की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि रात में राइडिंग के दौरान बेहतर रोशनी भी देती हैं।

Image Credit – Honda Official Website
होंडा SP160 की तकनीकी विशेषताएं (Technical Specifications)
फीचर | विवरण |
इंजन | 162.71cc, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, PGM-FI |
अधिकतम पावर | 9.9 kW @ 7500 rpm |
अधिकतम टॉर्क | 14.58 Nm @ 5500 rpm |
ट्रांसमिशन | 5-स्पीड |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 12 लीटर |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 177 mm |
सीट हाइट | 796 mm |
वजन | 141 kg (कर्ब वेट) |
टायर साइज | फ्रंट: 80/100-17, रियर: 130/70-17 |
ब्रेक | फ्रंट: 276mm डिस्क, रियर: 220mm डिस्क (सिंगल-चैनल ABS) |
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम | फ्रंट सस्पेंशन: टेलीस्कोपिक फोर्क, रियर सस्पेंशन: मोनोशॉक एडजस्टेबल |
अतिरिक्त फीचर्स | एलईडी लाइटिंग, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, एन्जिन स्टार्ट/स्टॉप बटन |
होंडा SP160 की माइलेज (Honda SP 160 Mileage)
होंडा SP160 का फ्यूल एफिशिएंसी इसकी सबसे बड़ी खूबी है। PGM-FI टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक 50-55 kmpl का माइलेज देती है। यह आंकड़ा राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक और रोड कंडीशन पर निर्भर करता है। शहर में यह बाइक 45-50 kmpl और हाइवे पर 55 kmpl तक माइलेज दे सकती है।
होंडा SP160 कलर ऑप्शन्स (Honda SP 160 Colours)
- मोती इग्नियस ब्लैक (Pearl Igneous Black)
- मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक (Matte Marvel Blue Metallic)
- मोती स्पार्टन रेड (Pearl Spartan Red)
- मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक (Matte Axis Gray Metallic)
- मैट डार्क ब्लू मेटैलिक (Matte Dark Blue Metallic)
- मोती डीप ग्राउंड ग्रे (Pearl Deep Ground Gray)
होंडा SP160 की कीमत (Honda SP 160 Price)
होंडा SP160 एक प्रीमियम बाइक है, लेकिन इसकी कीमत कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले काफी कॉम्पिटिटिव है। एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) लगभग ₹1.18 लाख से शुरू होती है। हालांकि, ऑन-रोड कीमत (रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और टैक्स शामिल) शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। होंडा SP160 दो वेरिएंट्स (Variants) में उपलब्ध है: सिंगल डिस्क और डुअल डिस्क।
- दिल्ली: ₹1.30 लाख
- मुंबई: ₹1.35 लाख
- बेंगलुरु: ₹1.32 लाख
होंडा एसपी 160 के कॉम्पिटिटर्स (Comparison with Competitors)
SP160 का मुख्य कॉम्पिटिशन बजाज पल्सर NS160, TVS Apache RTR 160 4V और हीरो एक्सट्रीम 160R से है। हालांकि, होंडा की बिल्ड क्वालिटी, रिलायबिलिटी और सर्विस नेटवर्क इसे दूसरी बाइक्स से अलग बनाता है।